Friday, May 31, 2019

#कृष्ण

पूजा पाठ योग जप विधि ज्ञान में हूँ कोरा,
वंशी मोरपंखी छवि नैन बसा बांका छोरा। 
#रजनीश

#कृष्ण

मन मोहनी सुरीली मेरे साँवरे की मुरली बाजे,
गाँठ रहित बाँसुरी मधुर सुर मन को खूब भावे,
गया मुरलीधर छोड़ पीछे अपने वचन अनमोल,
धोके मैल मन की गाँठ खोल बोल मीठे बोल। 
#रजनीश

#कृष्ण

मोर मुकुट रख गोपा, सर पर अदा से,
प्रेम रस बरसा रहे, नटखट निगाहों से।
#रजनीश

#FrozenFire

प्याली में दरिया, 
औ इक चम्मच चाँदनी,
कुछ बादल उम्मीद के, 
कि बस इक टुकड़ा चाँद का
गुजर जाये पूरी रात,
सुबह फिर सूरज के साथ 
हाजिर हो गई 
एक नयी मसरूफियत लिए साथ। 
#रजनीश

Thursday, May 30, 2019

#अनकही_स्मृतियाँ

मैं लफ़्ज़, तू नज़्म .....

मैं लफ़्ज़, तू नज़्म, मै बूँद, तू समुन्दर,
मैं तुझमें समाया, मैं रहता तेरे ही अन्दर,
मेरे होने या न होने की बात न तू कर,
पहचान मिली मुझे, तुझ में ही खोकर,
मै वर्णमाला, तरन्नुम से तुमने है जोड़ा,
अर्थ देकर तुमने, जीवन रूख है मोड़ा,
करके अलग मुझे, तूने अपने दामन से,
मोती बनाया, मिलाकर सीपी आनन से,
रूप पाया मैंने, भावों मे बन रस कविता,
बहता हूँ प्रेमी दिलों मे बन प्रेम सरिता,
गूँथ दानों दानों में बन जाता हूँ मै माला,
बिछुड़ तुझसे, देता हूँ मै सौन्दर्य निराला,
अक्षर जब जुड़ते है तो बनते हैं विचार,
सोच बन मोती सा करते सबका श्रृंगार,
जीवन वही जिया जिसने सीखा खोना,
वजूद मिटा बाँट ख़ुशी सीखा मुस्कुराना,
मैं लफ़्ज़, तू नज़्म, मै बूँद, तू समुन्दर,
मैं तुझमें समाया, मैं रहता तेरे ही अन्दर। 
#रजनीश

#अनकही_स्मृतियाँ

क्यूँ मुंतजिर हो बारिश की इस बेवजह से मौसम में,
कभी एक बार मेरी आँखों से भी गुजर कर देखो,
वो स्याही जाया करते है गज़ल ए बेवफाई से,
चुन कर लफ्ज़ बयाँ करते हैं वो दर्द ए दास्ताँ अपनी,
कहते हैं बखूबी बातें पोशीदा बडे नक्काश हर्फों में,
पर ना होंगे ज़ियादा जज्बाती मेरे बयान ए चश्मों से,
क्यूँ खोजते फिरते हो *महवश* तुम खामोश झीलों में,
कभी इक रोज़ चुपके से इन आँखों में उतर कर देखो,
दावा है कि भूलोगे बेचैनियाँ इस सारे आलम की,
होगे वाकिफ़ मेरी मोहब्बत की पाकीजगी से। 
*महवश - moonface
#रजनीश

Wednesday, May 29, 2019

अनकही_स्मृतियाँ

जानते हो एहसास क्या है
कभी पनघट पे होते सूर्योदय में 
दरिया को सुनहला और रूपहला गोटा
लगाकर श्रंगार करते देखना
कभी कुछ देर खामोशी से 
दूर दरख्त की छांव से 
सरि को भाप का दुपट्टा ओढ़े सोते देख
श्रांत पथिक की गहन निद्रा महसूस करना
कभी नीले कल कल जल में
डूबती शाम के साथ
तट पर टकराती लहरों के आंचल में
स्वंय को अविरल बहने देना 
या पूर्ण रजनीश को रजनी में देख
समुद्र का उन्मादित होना 
और हौले से लहरों का 
तुम्हारे मन मानस से अठखेलियां करना
हाँ शायद इन्ही पलों में कैद होकर
समेटे हुए कुछ मुक्ति भरे क्षणों में
फिर न रहे कोई इच्छा और अभिलाषा
हाँ, यही तो एहसास है जो मुझे तृप्त करता है। 
                                                   ...रजनीश

Tuesday, May 28, 2019

#पक्का_सच

शब्दों को मोक्ष नही मिलता,
वो बहते हैं शाश्वत भाव से,
इनको अग्नि नहीं जला सकती,
ना ही समुद्र खुद में समेट सकता है,
यह तो फैलते हैं जंगली बेल की तरह,
भावनाओं की उर्वरता पाकर खिलते हैं,
कभी कविता से नम, कभी लेख से परिपक्व,
कभी उत्तेजित, उग्र, हिंसक, कभी निर्मल सी स्मित
दिल की धरती पर, अश्रु का जल लेकर, 
यह अवरुद्ध नही मरू से और ना ही चट्टानों से,
आशाएँ निराशाओं के झूले में झूलते रहते हैं,
अस्तित्व जख्मी होने पर भी ये जीवित रहते हैं,
यह नश्वर हैं, मिट नहीं सकते,
एक वरदान कभी, कभी अभिशप्त भी,
बदलते हैं अपनी काया के साथ साथ आत्मा को,
ये साक्षी हैं सदियों से सृजन के विनाश के,
स्थायित्व के और परिवर्तन के,
कभी उपस्थित हैं अनुभुतियों के घने अंधेरों में 
कभी गुम हैं कठिन परिस्थितियों में,
यह मोक्ष के हकदार नहीं और इच्छित भी नही,
भोग रहे हैं अमरतव के श्राप को और
जीते हैं अश्वत्थामा को क्योंकि 
मृत्यु इन्हें लब्ध नहीं। 
#रजनीश

Sunday, May 26, 2019

“KRISHN” is my first creation and a dedication. This book is a message to society to be rational, affectionate responsible and brave too, an attempt to awaken the masses and it's also a dream visualised.  Salient feature of the book titled “KRISHN” are numerous but to quote a few:

1. Spiritual awakening which is important to guide us in all aspects of life.

2. Krishn - deity of vital importance in hinduism - the eighth incarnation of Lord Vishnu Krishna is considered as  Supreme God in His own right. He is mythological hero and widely revered among divinities. The anecdotes and narratives of His life (Krishn Leela) are always a matter of much importance and popularity among people across the globe. The book “Krishn” deals with this theme and describes His love, valour, wisdom and practical approach to a successful life in a highly inspirational way.

3. The language of this book is curiously carried in dual state of English and Hindi. The english paraphrasing of the book has readily uplifted its value as now it can convey the legendary tales of life of the Lord to the readers all over the globe.

4. The values portrayed through His lifecycle are of immense importance specially for kids due to its high moral value. The book contains the life of Lord Krishna from birth till end of in intersting, terse, easy and lucid couplets.

5. Even to modern Life style and fast moving world, the interpretation and presentation of the book is of much didactic value.

6. Merely by reading the verses one can conveniently visualise the heroism of Krishn very well.

7. It is a ready reckoner for the important “Leelas” of the Lord’s life. It’s instructive theme and preaching values categorise the book as spiritual, inspirational as well as a guiding force.

8. This book is an easy read at any time of the day whether in journey or at leisure.

9. The book “Krishn” is a beautiful small book which can be treasured as an asset for personal or public libraries. It can also be a great gift to anyone or special. It is appealing to people of all ages.

10. Last but not the least, the iconography used in this book is truly noteworthy. In other words, this book is so artistically designed that it can fetch any reader of today's generation very convincingly.